बागबाहरा विधायक कार्यालय में तिलक, चंद्रशेखर आज़ाद और बिसाहूदास महंत को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

बागबाहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को बागबाहरा विधायक कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहूदास महंत की, पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आज़ाद और स्व. बिसाहूदास महंत के राष्ट्रनिर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और जनसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और जननायकों का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और राष्ट्रसेवा की, भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और संविधान की मूल भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर फिरोज मेमन, शमीम खान, पोखराज साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर,नवनीत सलूजा , विजय कुमार, शैलेश साहू, महेश नरेडिया, एडिशन ठाकुर, विजय बंजारे,मोहन बांधे, सोहन साहू, राजू चंद्राकर, खोमेश साहू, अंजोर सिंग ठाकुर, मंता यादव, ताम्रध्वज बघेल, लोकेश उइके, मिथुन अमीर , रमेश ठाकुर, आदित्य बोकडे, हरीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण ध्रुव,उत्तम राणा, डोमन साहू, देवेन्द्र बैरागी, आयुष पांडे, योगेश्वर देवांगन आदि उपस्थित रहे।



