महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

महासमुंद। शनिवार को नगर में महंती समाज द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ का बहुड़ा यात्रा निकाला जाएगा। इससे पहले जगन्नाथ भवन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भगवान श्री जगन्नाथ की, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, एवं भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की, कामना की। भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं महंती समाज के सदस्यों से विधायक ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे की, भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि, भगवान जगन्नाथ की, रथ यात्रा का समापन और उनकी वापसी की यात्रा को बहुड़ा यात्रा कहते हैं। आषाढ़ शुक्ल दशमी के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मौसी के घर से मुख्य मंदिर लौटते हैं। नगर के महंती समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष जगन्नाथ भवन से बहुड़ा यात्रा निकाली जाती है, जो नगर के श्री राम मंदिर तक जाती है। इससे पहले रथयात्रा के दिन महाप्रभु जगन्नाथ श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए नगर में निकलते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप घोष, हरवंश सिंह (नानू भाई), अमित साहू, महंती समाज के सदस्य सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।



