आरंग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरंग (रायपुर)। थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे शनिवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिछले साल 2 अप्रैल 2025 की है। आरोपी हीरा मनहरे (22 वर्ष), जो कि, ग्राम घुमराभांठा (थाना आरंग) का निवासी है, क्षेत्र की, एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रखकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लगभग सवा साल तक नाबालिग को अपने चंगुल में रखने के बाद आरोपी 28 जून 2026 को उसे छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता की, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की, तलाश शुरू की, थी। शनिवार, 18 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घुमराभांठा आया हुआ है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की, टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



