छत्तीसगढ़

आरंग के बोरिद पुल के पास चल रहा जुआ, पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 1.92 लाख नगद बरामद

​आरंग (रायपुर)। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,92,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 4 आदतन जुआड़ी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम रसनी स्थित बोरिद पुल के पास कुछ लोग रुपयों-पैसों का दांव लगाकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर आरंग थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर रेड मारी और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को धर दबोचा। ​पुलिस की, पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से चार—पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी, तरुण चन्द्राकर और नवल किशोर शर्मा—आदतन जुआड़ी हैं। ये सभी पहले भी आरंग थाने में जुआ एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में पकड़े जा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से लुक-छिपकर जुआ खेलना शुरू कर दिया।

पकड़े गए जुआरियों में

​पुरुषोत्तम जोशी (62 वर्ष), निवासी: बस स्टैण्ड आरंग (आदतन)

​दौलत राम लोधी (39 वर्ष), निवासी: केवसी पारा आरंग (आदतन)

​तरुण चन्द्राकर (30 वर्ष), निवासी: रसनी, आरंग (आदतन)

​नवल किशोर शर्मा (40 वर्ष), निवासी: सुमन कॉलोनी आरंग (आदतन)

​अनिल कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी: गिधवा, आरंग

​ओंकार चन्द्राकर (42 वर्ष), निवासी: बोडरा, आरंग

​आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की, कानूनी कार्रवाई की, जा रही है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button