छत्तीसगढ़

महासमुंद में रथयात्रा पर हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराते 3 आरोपी गिरफ्तार

​महासमुंद। रथयात्रा पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के तीन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों से आम जनता में दहशत फैलाने और चाकू लहराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।
​अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारियां
​थाना महासमुंद पुलिस को मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के बाद घेराबंदी कर इन तीनों आरोपियों को दबोचा गया:
​संजय कानन गार्डन के पास: पुलिस ने यहां से 19 वर्षीय आशीष छत्तर (निवासी वार्ड नं. 10 फुटका, सरायपाली) को एक नग चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ अपराध क्रमांक 419/2026 दर्ज किया गया है। ​खैरा चौक के पास: पुलिस ने खैरा चौक पर दहशत फैला रहे 21 वर्षीय लोकेश्चर सोनवानी (निवासी वार्ड नं. 08 टिकरापारा, खैरा) को चाकू के साथ पकड़ा। इसके खिलाफ अपराध क्रमांक 420/2026 दर्ज किया गया है। ​भलेसर रोड: यहाँ लोगों को डरा-धमका रहे 20 वर्षीय करण महानंद (निवासी वार्ड नं. 09 बुगलू चौक नयापारा, महासमुंद) को 1 नग चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। इसके खिलाफ अपराध क्रमांक 421/2026 दर्ज किया गया है। ​आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई ​थाना महासमुंद पुलिस ने तीनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
​पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, त्योहारों के दौरान लोक शांति भंग करने का प्रयास करने वाले या हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button