छत्तीसगढ़

महासमुंद में नशे के सौदागरों पर सरायपाली पुलिस का बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

​महासमुंद। जिले में नशीले पदार्थों की, तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ओडिशा सरहद से छत्तीसगढ़ में लाई जा रही प्रतिबंधित नशीली गोलियों और इंजेक्शन की, एक बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 87,184 रुपये की, संपत्ति और नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।
​मामला 1: बस के इंतजार में खड़े रायपुर के तस्कर से 400 नशीली गोलियां जब्त
​मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर सरायपाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय चौबे (निवासी: लालपुर, टिकरापारा, रायपुर) बताया। ​तलाशी लेने पर आरोपी के पास से Nitrazepam (Nitrosun 10 mg) की 40 पत्तियां (कुल 400 नग नशीली टेबलेट्स, कीमत करीब 3,200 रुपये) बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह खेप पदमपुर (ओडिशा) से खरीदकर रायपुर में खपाने की, तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 235/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
​मामला 2: मोटरसाइकिल की, सीट के नीचे छिपाकर ला रहा था 80 नशीली इंजेक्शन
​दूसरे मामले में, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्र. CG-06, HA-2197) को रोका। बाइक चालक राजापुरी गोस्वामी (उम्र 25 वर्ष, निवासी: वीरेंद्र नगर, सरायपाली) की, जब तलाशी ली गई, तो उसकी मोटरसाइकिल की, सीट के नीचे से Pentazocine Injection (30 mg/ml) के 80 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
​जब्त इंजेक्शन की, कीमत 3,984 रुपये आंकी गई है। आरोपी यह खेप भी पदमपुर (ओडिशा) से लाकर सरायपाली इलाके में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ 80,000 रुपये कीमत की, मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट (अपराध क्र. 236/26) के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button