छत्तीसगढ़

कार के बोनट और डिक्की में छिपाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, कोमाखान पुलिस ने यूपी के 2 अंतर्राज्यीय तस्कररों को किया गिरफ्तार

​महासमुंद। जिले की, कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा सीमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही पुलिस ने एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया 31.540 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15,77,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। ​थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि, ओडिशा की, ओर से एक मारुति डिजायर कार (क्रमांक UP-92 AT-9865) में गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दी।
​जैसे ही संदिग्ध कार थाना के सामने पहुंची, उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे के पैकेटों को कार के इंजन (बोनट) के भीतर खाली जगहों और डिक्की में छिपा रखा था। सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को नुआपाड़ा (ओडिशा) से लोड कर उत्तर प्रदेश में खपाने की योजना बना रहे थे।​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:​पंकज उदैनिया (पिता: अशोक कुमार, उम्र 33 वर्ष), निवासी: कुठौदा, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) – हाल मुकाम: मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, रायपुर (छ.ग.)
​अभय नागर (पिता: संतोष नागर, उम्र 22 वर्ष), निवासी: करसान, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 20(B)(II)(C) और 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button