उपमुख्यमंत्री अरुण साव महासमुंद में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी 22 अगस्त को महासमुंद प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे महासमुंद पहुंचेंगे तथा 2:00 बजे लोहिया चौक, महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नगर पालिका परिषद महासमुंद क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि नगर पालिका परिषद महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत कुल 2168.41 लाख रुपये की, लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से—
– साहू सदन के पास डोम शेड निर्माण कार्य — 25.07 लाख रुपये।
– सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना एवं स्थापित संयंत्रों के उन्नयन/विकास कार्य — 240.67 लाख रुपये।
– 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट अंतर्गत पेवर ब्लॉक, सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण तथा ट्यूबलर पोल प्रदाय एवं स्थापना कार्य — 58.22 लाख रुपये।
– अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य, जिसमें सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, आरसीसी नाली एवं बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं — 127.85 लाख रुपये।
– महासमुंद क्षेत्र में एसटीपी निर्माण कार्य, इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित संचालन एवं संधारण कार्य — 1275.62 लाख रुपये।
– 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 एवं वार्ड क्रमांक 11 में उच्चस्तरीय जलागार एवं अन्य निर्माण कार्य — 440.98 लाख रुपये। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से महासमुंद शहर में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 3 बजे होगी जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की, प्रगति की, समीक्षा की, जाएगी। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर का सहभागी बनने की अपील की है।



