बारिश के बीच खेत पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, किसानों व मजदूरों संग सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

महासमुंद/बागबाहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की, बात’ के 136वें एपिसोड का आयोजन ग्राम घुंचापाली कला के बूथ क्रमांक 85 एवं 86 में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने तेज बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर धान की, रोपाई में जुटे कृषकों और खेतिहर मजदूरों के साथ रेडियो के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए देश के वीर जवानों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि, कारगिल के वीरों का पराक्रम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इसके साथ ही उन्होंने ‘कैच द रेन’ अभियान पर जोर देते हुए वर्षा जल संरक्षण को एक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ‘वोकल फॉर लोकल’, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के संकल्प पर भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की, ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है। खेतों में किसानों के साथ इसे सुनना एक अलग ही ऊर्जा और प्रेरणा देता है।”
इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ध्रुव, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी हीरा साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, बहुर सिंह देशकर, संतोष साहू, मुकेश ध्रुव, चेतन यादव, फुलेश्वरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, मजदूर और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



