छत्तीसगढ़

नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद से सदस्यों ने की आत्मीय मुलाकात, महासमुंद के विकास और सुशासन को नई गति देने जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रतिबद्धता

​महासमुंद। ​जिला पंचायत महासमुंद की, नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अनुपमा आनंद द्वारा पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में एक गरिमामय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर एवं सभी सम्मानित सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
​स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य रवि फ़रोदिया, करण सिंह दीवान, रामदुलारी सिन्हा, जगमोतिन बाई, देवकी दीवान, कुमारी भास्कर, लोकनाथ बारीक, जागेश्वर (जुगनू) चंद्राकर, देवकी पटेल, नैन पटेल, सृष्टि अमर चंद्राकर, मोक्ष प्रधान एवं सीमा लोकेश नायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​सफल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की, मंगलकामना
​कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अनुपमा आनंद को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष मोंगरा पटेल एवं उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि, आनंद के कुशल नेतृत्व में महासमुंद जिला विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
​विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा
​पदभार ग्रहण के पश्चात आयोजित बैठक में जिले के समग्र विकास, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा शासन की, जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सार्थक चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने रेखांकित किया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की, अवधारणा को साकार करने में जिला पंचायत की, भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। अंत में, उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अनुपमा आनंद के सफल कार्यकाल की, कामना करते हुए महासमुंद जिले के उज्ज्वल एवं सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button