छत्तीसगढ़

बागबाहरा में विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने विद्युत सुरक्षा नियमों व दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की दी जानकारी

महासमुंद । बागबाहरा उपसंभाग अंतर्गत ग्रामीण, बागबाहरा शहर, मुंगासेर एवं खल्लारी वितरण केंद्रों के अधिकारियों तथा तकनीकी कर्मचारियों की, उपस्थिति में आज विद्युत सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के. एस. भारती ने विद्युत सुरक्षा नियमों एवं विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की, जानकारी दी।
कार्यशाला में सहायक अभियंता लेखराम सिदार,कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र कुमार देवांगन एवं प्रशांत तिवारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी द्वारा तैयार जागरूकता पोस्टर “बिजली बचाएं, बिल घटाएं—छोटी बचत, बड़ा फायदा” एवं “कर्मचारी हित सर्वोपरि” का वितरण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को कूलर, इलेक्ट्रिक प्रेस, ओवन, मिक्सर, गीजर एवं अन्य घरेलू विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खेतों में फसलों एवं पशुओं की, सुरक्षा के लिए अनधिकृत एवं असुरक्षित विद्युत फेंसिंग का उपयोग नहीं करने, अवैध एवं अनुचित विद्युत उपभोग से बचने तथा विद्युत का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों को अर्थिंग के महत्व एवं विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यशाला के अंत में उपस्थित तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा की, शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने का संकल्प कराया गया।

Related Articles

Back to top button