छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का बसना में ऐतिहासिक प्रवास: विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निवास ‘नीलांचल भवन’ में सपत्नीक हुआ भव्य व आत्मीय नागरिक अभिनंदन

बसना। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका अपने गरिमामयी प्रवास के तहत बसना पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निजी निवास ‘नीलांचल भवन’ में उनका अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं उल्लासपूर्ण नागरिक अभिनंदन किया गया। इस विशेष प्रवास के दौरान महामहिम राज्यपाल अपनी धर्मपत्नी के साथ पधारे, जिनका बसना की, पावन धरा पर पहुंचने पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया गया। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी के ‘नीलांचल भवन’ आगमन पर वातावरण अत्यंत पावन और उत्साहजनक हो गया। परिसर के मुख्य द्वार से लेकर सभा स्थल तक विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के परिवारजनों, समर्थकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने महामहिम एवं उनकी धर्मपत्नी पर निरंतर पुष्प वर्षा कर उनका सहर्ष स्वागत किया। मेजबान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मानसूचक अंगवस्त्र भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। इस दौरान नीलांचल भवन का पूरा परिसर गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और हर्षोल्लास से गुंजायमान रहा।इस गरिमामयी अवसर पर बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी का अपनी धर्मपत्नी के साथ बसना की, इस पवित्र भूमि और हमारे निवास ‘नीलांचल भवन’ में पधारना समस्त बसना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरव, हर्ष और सौभाग्य का विषय है। उनका यह स्नेहपूर्ण प्रवास पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाला है। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने महामहिम के मार्गदर्शन को अत्यंत मूल्यवान बताते हुए आगे कहा कि, महामहिम का अमूल्य मार्गदर्शन सदैव जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और शासन की, जन कल्याणकारी प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की, प्रेरणा देता है। बसना की, समस्त जनता की, ओर से हम महामहिम और उनकी धर्मपत्नी का हृदय की, गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। हम यह विश्वास दिलाते हैं कि, क्षेत्र की प्रगति, समृद्धि तथा अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ हम निरंतर समर्पित रहेंगे। इस भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह में राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की, अनेक प्रमुख हस्तियों की, उपस्थिति रही। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुन्द संयोजक सुमित अग्रवाल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, क्षेत्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महामहिम राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी का अभिवादन कर क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button