छत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस की अनूठी पहल: ‘नवा बिहान’ अभियान से 500 से अधिक लोग हुए जागरूक, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स

​महासमुंद। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सामाजिक बुराइयों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद के निर्देशन में “नवा बिहान अभियान” तेजी से चलाया जा रहा है। इस जन-जागरूकता मुहिम के तहत पुलिस टीमें जिले के विभिन्न गांवों, शहरों, हाट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में सीधे जनता के बीच पहुँचकर उन्हें सजग बना रही हैं। इस सप्ताह आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 500 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया।
​अभियान के मुख्य बिंदु और पुलिस की सलाह: ​’डिजिटल अरेस्ट’ से न डरें: पुलिस ने साफ किया कि, कोई भी सरकारी जांच एजेंसी (CBI, पुलिस या जज) वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या डराकर पैसों की मांग नहीं करती। ऐसे कॉल्स आने पर घबराएं नहीं और न ही पैसे ट्रांसफर करें। ​सोशल मीडिया पर सावधानी: अनजान लोगों की, फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। किसी भी भ्रामक फॉरवर्डेड मैसेज को बिना जांचे आगे न भेजें और सुरक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ जरूर ऑन रखें। ​सायबर ठगी होने पर तुरंत करें कॉल: यदि कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
​आपातकाल में ‘डायल-112’: किसी भी दुर्घटना, विवाद या आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए ‘डायल-112’ सेवा का उपयोग करने की, अपील की गई है।
​गौ-तस्करी व नशा मुक्ति पर फोकस: पुलिस ने क्षेत्र में गौवंश की, अवैध तस्करी को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है और लोगों से नशा छोड़ने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
​व्हाट्सएप हेल्प डेस्क ‘संवाद’ (94792-29939) बना मददगार
​महासमुंद पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक विशेष व्हाट्सएप शिकायत हेल्प डेस्क ‘संवाद’ (नंबर: 94792-29939) जारी किया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा कर सकता है।
​गोपनीयता का भरोसा: ‘संवाद’ हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की, पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसमें नागरिकों के लिए दो विकल्प दिए गए हैं:
​विकल्प 1: गुप्त सूचना देने के लिए।
​विकल्प 2: सामान्य शिकायत दर्ज कराने के लिए।
​महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की, है कि, वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, स्वयं सतर्क रहें और एक सुरक्षित व खुशहाल समाज के निर्माण में पुलिस के भागीदार बनें।

Related Articles

Back to top button