विधायक राजू सिन्हा ने छात्राओं को वितरित की साइकिलें, बेटियों की शिक्षा को मिला रहा संबल

महासमुंद। गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा दो अलग-अलग स्कूलों में शासन की, महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन की, सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा की, मुख्यधारा से जोड़ने की, दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि, योजना के प्रारंभ होने केब बाद से बालिकाओं के हाईस्कूल स्तर पर नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शासन की, ऐसी योजनाएं बालिका शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में साइकिल प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा गया। विधायक ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बोर खनन का भूमिपूजन किया। बोर खनन से स्कूल में पेयजल की, सुविधा में विस्तार होगा।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, रायतुम सरपंच सोनिया रमन सिंग ठाकुर, दिनेश्वर साहू सरपंच संघ अध्यक्ष, कीर्ति बघेल, मनोज यादव, कृपा राम सेन, धरम सिन्हा, कमलेश पटेल युवा मोर्चा महामंत्री, प्रवीण साहू मीडिया प्रभारी, तारेंद्र यादव, राजेन्द्र साहू, बलदेव साहू, राधे भोई, चैन लाल साहू, रोशन यादव, परमेश्वर साहू, खिलेश ध्रुव, राकेश यादव, गजेंद्र पटेल, गोविंद ध्रुव सहित स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।



