छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का दिल्ली में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, देश की मातृशक्ति को और सशक्त बनाने का अवसर: रूपकुमारी

नईदिल्ली/महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूपकुमारी चौधरी के पहली बार नई दिल्ली पहुंचने पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा महिला मोर्चा की, राष्ट्रीय, प्रदेश तथा स्थानीय स्तर की, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ उनका अभिनंदन किया।
​हवाई अड्डे पर पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं अर्पण कर और नारेबाजी के साथ अपनी नई राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार किया।

*​संगठन और नारी शक्ति को मिलेगी नई दिशा*

​इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए रूपकुमारी चौधरी ने कहा:
​”यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि देशभर की, मातृशक्ति और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।” ​उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि, भाजपा महिला मोर्चा की, प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की, जनकल्याणकारी योजनाओं और सशक्तिकरण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस भव्य स्वागत को संगठन की, एकजुटता और ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button