छत्तीसगढ़

बढ़े बिजली के दाम वापस लेने एवं स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर अनवरपुर में ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

बागबाहरा। ग्राम अनवरपुर में आज बिजली के बढ़े हुए दाम वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः शुरू करने तथा स्मार्ट मीटर को बदलकर सामान्य/पुराना मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। इस दौरान ग्रामीणों की, ओर से कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नाम आवेदन प्रस्तुत कर बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की, मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली के बढ़ते दामों से आम उपभोक्ताओं और ग्रामीण परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी उपभोक्ताओं में अनेक तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की, कि, बिजली के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी कि स्मार्ट मीटर के कारण आने वाले अतिरिक्त एवं अनियमित बिजली बिलों की, निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस की, जाए। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की, इच्छा हो, उनके स्मार्ट मीटर को बदलकर सामान्य/पुराना मीटर लगाए जाने की व्यवस्था की जाए।

प्रमुख मांगें

– बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए।

– 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः शुरू की जाए।

– स्मार्ट मीटर को बदलकर सामान्य/पुराना मीटर लगाने की व्यवस्था की, जाए।

– स्मार्ट मीटर से संबंधित अतिरिक्त एवं अनियमित बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

– बिजली वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए।

– ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष शाहजहां पाशा, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिन्हा सहित राजेंद्र बारिया, तेजूराम, अनिल जीव, पितु दीवान, नवीन पटेल, श्यामलाल पटेल, दयालु राम दीवान, एजाज खान, देवनारायण मरकाम, कुबेर यादव, हेमंत दीवान, बाबूलाल ध्रुव, संतोष पटेल, ओम प्रकाश पटेल, केवल ध्रुव, पुखराज यादव, मिथिलेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आम जनता की, मूलभूत सुविधाओं और उपभोक्ताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा

Related Articles

Back to top button