मांग पूरी होने पर स्वच्छता कर्मियों ने जताया विधायक का आभार

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों ने शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई थी और मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाने की मांग रखी थी। मांग पूरी होने पर शनिवार को स्वच्छता कर्मियों ने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के नेतृत्व में विधायक से मुलाकात कर उनका आभार जताया। विधायक श्री सिन्हा ने उन्हें आश्वस्त किया कि डबल इंजन सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। साथ ही सभी की, समस्याओं का उचित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।बता दें कि, शुक्रवार को विधायक कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर बताया कि, वें सभी मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत हैं। आगे बताया कि मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नौशाद बक्श द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही अतिरिक्त समय तक कार्य भी लिया जा रहा है। इस कारण वें सभी काफी परेशान हैं और उन्होंने विधायक श्री सिन्हा से प्रभारी को हटाने की, मांग रखी। इस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने त्वरित सीएमओ को निर्देशित करते हुए उनकी मांग के अनुरूप कार्यवाही करने के लिए कहा। मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नौशाद बक्श को हटाया गया, जिससे स्वच्छता कर्मियों की, मांग पूरी हुई। मांग पूरी होने और समस्या के त्वरित निराकरण होने पर शनिवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के नेतृत्व में सभी स्वच्छता कर्मियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर उनका आभार जताया।



