सिमगांव और कोमाखान में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, विधायक द्वारिकाधीश यादव बोले- एकजुटता से ही मजबूत होगा समाज

बागबाहरा। अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ सर्कल दाईजबांधा राज सुअरमाल के तत्वावधान में ग्राम सिमगांव में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। वहीं कोमाखान में भी विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। दोनों आयोजनों में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आयोजित समारोह में आदिवासी समाज की, संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, आदिवासी समाज देश की, गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में समाज की, ऐतिहासिक भूमिका रही है। आज समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होकर आगे बढ़ने की, जरूरत है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा को समाज की, सबसे बड़ी ताकत बनाकर नई पीढ़ी को आगे लाना होगा। समाज की, एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और विकास से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के लिए वे हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे। विधायक श्री यादव ने कहा कि, अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ समाज को आधुनिक शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की, शुभकामनाएं देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की, कामना की। कोमाखान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी बसंता ठाकुर, पुरन सिंह सोरी, देवसिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, भगवानी ठाकुर, कोमल सोम, भारत सिंह ठाकुर, राजूराम ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, शंकर ठाकुर, खेमराज ठाकुर, तुफान दीवान, राधेश्याम मांझी, जितेंद्र मांझी, रघुवीर ठाकुर, ओंकार सिंह, राधेश्याम, अरूण ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर तथा सिमगांव में आयोजित कार्यक्रम में बुढ़ान सिंह ठाकुर, गायत्री ठाकुर सरपंच बिंद्रावन, भोग सिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, जगदेव ठाकुर, केजू ठाकुर, मानसिंह ठाकुर, रेखा ठाकुर, कंवल सिंह ठाकुर, हेमसिंग ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, नोहर ठाकुर, परस ठाकुर, पावित्री ठाकुर, डुमरौतिन ठाकुर, अंजोर ठाकुर, ललित बया सहित समाज के लोग मौजूद रहे।



