छत्तीसगढ़

खैरटखुर्द में गूंजे रामायण के भक्ति स्वर, विधायक द्वारिकाधीश यादव हुए शामिल

बागबाहरा। बालिका सुवा समिति के तत्वावधान में ग्राम खैरटखुर्द में रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विधायक श्री यादव ने कहा कि, रामायण कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनीराम मरकाम, जागेश्वरी, टिकेलाल चक्रधारी, प्रीति मुकेश साहू, डॉ. भीमराम साहू, अनिल सिन्हा, मोहर सिंह ठाकुर, तुकेलाल साहू, तुलेश चक्रधारी, लकेश चक्रधारी, गौतम चक्रधारी, लेखन बाई सबर, हिरौंदी निषाद, कुमारी चक्रधारी, केजा सबर, एवन, तुकेश्वर चक्रधारी, राकेश सबर एवं राहुल सबर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button