छत्तीसगढ़

ठाकुरदिया खुर्द में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ

बागबाहरा। ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। गांव में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की, शुरुआत को लेकर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मंदिर निर्माण समिति एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का केंद्र भी होता है। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में सभी ग्रामवासियों की, सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अजय नायक, टीकाराम, प्यारेलाल नायक, देशराम निराला, बंशीधर नायक, नेहरू नायक, मनोज, केशव पटेल, हेमसागर रौतिया, रामेश्वर पटेल, डोलामणि ठाकुर, साहेबलाल नायक, मुकेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, मोहनलाल बरिहा, पंचराम कुंवर, आनंदराम बरिहा, विजय ठाकुर, किशन पटेल एवं चोहन नायक सहित गांव के वरिष्ठजन, महिलाशक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button