पूर्व सांसद एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष स्व. परस राम भारद्वाज जी की जयंती मनाई गई

बागबाहरा।अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. परस राम भारद्वाज जी की, जयंती आज विधायक कार्यालय बागबाहरा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. परस राम भारद्वाज जी के जीवन एवं उनके राजनीतिक तथा सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि, स्व. भारद्वाज जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया और संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन कांग्रेस के सिद्धांतों, विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, उपाध्यक्ष शाहजान पाशा, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष केवल यादव, महामंत्रीगण दिनेश मोगरे, वसीम रजा, अंजोर सिंह, गोलू जैन, समीर खान, पोखराज यादव, भागवत पटेल, मोहन बांधे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. परस राम भारद्वाज जी के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।



