अमनपुरी–परसुली में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, 70 टीमों ने लिया हिस्सा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा अंतर्गत अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम अमनपुरी–परसुली (कोमाखान) में जय ठाकुर देव स्पोर्ट्स क्लब, अमनपुरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद भीखम सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।
प्रतियोगिता में कुल 70 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों के पश्चात महासमुंद की, टीम ने प्रथम स्थान, लोहारडीह ने द्वितीय, मधुबन खुर्द ने तृतीय तथा रामेश्वर कबड्डी दल घोयनबाहरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। भीखम सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि, ग्रामीण अंचलों में होने वाले ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प में देश की युवा शक्ति की, महत्वपूर्ण भूमिका है और खेल के मैदान से तैयार होने वाली ऊर्जावान युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह मांझी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर सरपंच जलसिंह चक्रधारी, जनपद सदस्य लोचन पटेल, चिंतामणि चंद्राकर, हीरा साहू, मुबारक खान, परमेश्वर पटेल, रेखराम चक्रधारी, नेताराम चक्रधारी, भाजपा युवा मोर्चा कोमाखान मंडल महामंत्री देवेंद्र चक्रधारी,ओम प्रकाश ध्रुव सहित आयोजन समिति के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी युवा, मातृशक्ति एवं सियानजन उपस्थित रहे।
श्री ठाकुर ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा आयोजन समिति को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खेल से युवा शक्ति को नई उड़ान, विकसित भारत @2047 के संकल्प को मिलेगी नई पहचान।



