छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में आयोजित

महासमुंद – छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ तथा जिला बॉल बैडमिंटन संघ महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 28 से 02 अक्टूबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया हैं, जिसमें महासमुंद, बिलासपुर, बस्तर, धमतरी, गरियाबंद, बी एस पी, दुर्ग एवं रायगढ़ के कुल 20 बालक एवं बालिका टीम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर पश्चात राज्य की टीम 45 वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई जिला दुर्ग में दिनांक 03 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की, ओर से शामिल होंगी।
छत्तीसगढ़ की, बालक टीम में बिलासपुर से लियान टोप्पो, जैक तिग्गा, झुमुक टोप्पो, महेश बघेल, जीवन मौर्य बस्तर, आदित्य धमतरी, भूपेन्द्र महासमुंद, डिगेश गरियाबंद, अरुण भिलाई स्टील प्लांट, नीलेश दुर्ग एवं बालिका टीम में बस्तर से गायत्री, शर्मिला, माहेश्वरी, धमतरी से परमेश्वरी, तमन्ना, महासमुंद से आकांक्षा, बिलासपुर से जॉन अलीना, रायगढ़ से आराध्या, भिलाई स्टील प्लांट से जिज्ञासा एवं दुर्ग से माहेश्वरी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की, टीम 03 अक्टूबर को चैंपियनशिप में शामिल होने महासमुंद से भिलाई के लिए रवाना होगी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर महासमुंद जिले में आयोजित होने पर वाई राजा राव महासचिव छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, इसरार अहमद खान कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व विधायक महासमुंद विमल चोपड़ा, समाज सेवी बादल मक्कड़, तन्मय लुनिया बालाजी एजेंसी, निधि लोकेश चंद्राकर, प्रीति बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सह सचिव अंकित जैन, इमरान अली, टिकेश्वर साहू, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त किया एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर आवश्यक व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button