छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन

महासमुंद। शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहर में स्थित महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की, प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। गांधी जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और जन-जन को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि, शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” देश के जवानों और किसानों के योगदान के महत्व को रेखांकित करता है। यह रहे उपस्थित
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, भाजपा नेतागण उत्तरा प्रहरे, गोविंद ठाकुर, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, राजेंद्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, महेंद्र जैन, माखन पटेल, हनीश बग्गा, लाल विजय सिंह, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, शरद मराठा, ऊषा पाल, हिमांशु चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, अभिषेक पांडे, नईम खान, गोपी कन्नौजे, कादर राजपूत सहित अन्य उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button