छत्तीसगढ़

महासमुंद में पंचायत विवाद ने पकड़ा तूल, जनपद अध्यक्ष पति और सचिव संघ के अध्यक्ष के बीच गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, FIR के बाद जांच शुरू

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)

महासमुंद। जनपद पंचायत महासमुंद की, अध्यक्ष के पति रामस्वरूप दीवान और ग्राम पंचायत खट्टा के सचिव एवं सचिव संघ के अध्यक्ष द्वारिका निषाद के बीच कथित गाली-गलौज का मामला सामने आया है। दोनों के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। मामले में रामस्वरूप दीवान की, शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से भी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की, मांग की, गई है। वायरल ऑडियो ढिंढोरा24 के पास मौजूद है।

*नाडेप टैंक के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद*

रामस्वरूप दीवान के अनुसार, उन्होंने ग्राम पंचायत खट्टा में नाडेप टैंक के बिल और भुगतान से संबंधित जानकारी मांगी थी। इसी दौरान कथित तौर पर पंचायत सचिव द्वारिका निषाद से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें अश्लील गाली-गलौज किए जाने और रास्ते में जान से मारने की, धमकी देने का आरोप है। दीवान का कहना है कि इस बातचीत की, रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है और इसी आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

*सरपंच के मोबाइल से हुई बातचीत, ऑडियो रिकॉर्ड होने का दावा*

ग्राम पंचायत खट्टा के सरपंच राजकमल पटेल ने बताया कि नाडेप टैंक के बिल को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान पंचायत सचिव ने उनके मोबाइल पर फोन किया और रामस्वरूप दीवान से बात कराने को कहा। सरपंच के मुताबिक, इसके बाद उनके मोबाइल पर ही सचिव और रामस्वरूप दीवान के बीच कथित तौर पर गाली-गलौज हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
सरपंच ने पंचायत सचिव पर नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि, सचिव के नियमित रूप से पंचायत नहीं आने के कारण पंचायत के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों में भी नाराजगी है।

*सचिव ने आरोपों को बताया गलत, लगाए हस्तक्षेप और पैसे मांगने के आरोप*

वहीं सचिव संघ के अध्यक्ष व पंचायत सचिव द्वारिका निषाद ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति रामस्वरूप दीवान पर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने और पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। सचिव का पक्ष है कि, विवाद को उनके खिलाफ एकतरफा तरीके से पेश किया जा रहा है।

*जिला पंचायत CEO ने बनाई जांच कमेटी*

मामले में जिला पंचायत सीईओ द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कमेटी गठित की, गई है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, कोतवाली पुलिस ने भी FIR दर्ज कर वायरल ऑडियो और दोनों पक्षों की, शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की, ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की, वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button