छत्तीसगढ़

मेडिकल विद्यार्थियों के नए सफर का आगाज, व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना नया सफर शुरू करने जा रहे नवप्रवेशित मेडिकल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की, कामना की। कार्यक्रम की, शुरुआत मां सरस्वती की, पूजा अर्चना से हुई। विधायक श्री सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, चिकित्सा का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। सफेद कोट डॉक्टर की, पहचान के साथ-साथ उनके कर्तव्य, अनुशासन, जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ अध्ययन करने तथा भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की, सेवा करने की, शुभकामनाएं दीं। आगे कहा कि डॉक्टर को समाज में एक विशेष सम्मान और विश्वास प्राप्त होता है। जब कोई व्यक्ति बीमारी या संकट की, स्थिति में अस्पताल पहुंचता है, तो वह डॉक्टर से केवल इलाज ही नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसा भी रखता है। ऐसे में चिकित्सकों का दायित्व है कि, वे प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता, धैर्य और आत्मीयता के साथ व्यवहार करें। विशेष रूप से गरीब, ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की, दिशा में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप दीवान, गोविंद ठाकुर, शरद मराठा, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चंद्राकर, युवा नेता अभिषेक पांडे, नईम खान, गौरव राठी सहित मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, चिकित्सक, प्राध्यापक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button