छत्तीसगढ़

मोहंदी में शिवकथा पुराण का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण, आध्यात्मिक माहौल में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

बागबाहरा। ग्राम मोहंदी में एक दिवसीय शिवकथा पुराण का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी (कुंडेरादादर), गरियाबंद ने शिवकथा का वाचन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पिथौरा मुकेश यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की, अध्यक्षता ग्राम पंचायत मोहंदी के सरपंच खेमराज दीवान ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगनाथ चंद्राकर उपस्थित रहे।शिवकथा के दौरान भगवान शिव की, महिमा और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया। आयोजन में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीणों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ साहू, ग्राम पंचायत चुरकी की, सरपंच श्रीमती सावित्री शांतकुमार साहू, ग्राम पंचायत बोईरगांव के सरपंच मुकुंद सिन्हा, साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, ग्राम पंचायत मोहंदी की उपसरपंच श्रीमती ईश्वरी नेताम, सेवानिवृत्त हॉस्टल अधीक्षक पुष्कर चंद्राकर, नीलकंठ यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button