सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर

महासमुन्द। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की, समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। एक कॉल पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के लाखों नागरिकों की, समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा चुका है।
इसी क्रम में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कसलबा निवासी कमलेश प्रधान ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 में कॉल किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई की गई।
समस्या के निराकरण हो जाने पर कमलेश प्रधान ने मुख्यमंत्र विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान समय पर हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।



