छत्तीसगढ़

तिरंगा यात्रा को सांसद एवं विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हर घर तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी

महासमुंद – हर घर तिरंगा, वंदे मातरम थीम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्षध में जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद से प्रारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, विधायक विधानसभा महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, चंद्रहास चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, देवीचंद राथी, सरला कोसरिया, आनंद साहू, महेंद्र सिका, संगीता चंद्राकर, निधि लोकेश चंद्राकर, अमन वर्मा, राजू चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, मनीष शर्मा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ अनुपमा आनंद, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा आदि शामिल हुए। सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने वन्देमातरम थीम के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक गीत गाया एवं तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारिश में भी बच्चों के साथ प्रतिभागियों ने अपना उत्साह बनाए रखा एवं तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा यात्रा पूरी कर देशभक्ति का संदेश दिया। सांसद रूप कुमारी चौधरी ने हर घर तिरंगा के साथ नागरिकों को जागरूक करने संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, खेल, जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड इत्यादि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button