सरस्वती साइकिल योजना से बालिकाओं की शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन — विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा दो अलग-अलग स्कूलों में शासन की, महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन की, सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा की, मुख्यधारा से जोड़ने की, दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि, योजना के प्रारंभ होने के बाद से बालिकाओं के हाईस्कूल स्तर पर नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज अधिक से अधिक बालिकाएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा जारी रख रही हैं। शासन की, ऐसी योजनाएं बालिका शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में साइकिल प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा गया। विधायक ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में विधायक श्री सिन्हा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिवार द्वारा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, रविकांत चंद्राकर, प्रेम साहू, अभिषेक पांडे, बम्हनी सरपंच रूपा ध्रुव, उप सरपंच मनीष यादव, अन्य नेतागण, जनप्रतिनिधि सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



