विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली पार्षद एवं एल्डरमैन की बैठक, वार्डों में चल विकास कार्यों व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

महासमुंद। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर के पार्षदों एवं एल्डरमैन की, बैठक लेकर विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की, प्रगति एवं आमजनों से जुड़ी समस्याओं की, समीक्षा की। बैठक में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्डवार चर्चा की गई। विधायक ने सभी पार्षदों से उनके वार्ड की, प्रमुख समस्याओं और प्राथमिक आवश्यकताओं की, जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विकास कार्यों की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की, लापरवाही न हो। विधायक ने सभी पार्षदों से सक्रियता के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनता की, समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। आदर्श शहर समृद्धि योजना में महासमुंद को शामिल कराने पर जताया आभार बैठक में पार्षदों एवं एल्डरमैन ने आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत महासमुंद नगर पालिका को शामिल कराने के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, विधायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के सहयोग से महासमुंद को इस महत्वपूर्ण योजना में स्थान मिला है। योजना के माध्यम से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की, उम्मीद है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह (नानू भाई), पार्षद सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी धनीराम यदु, प्रीति बादल मक्कड़, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजू चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव, सूरज नायक, ईश्वरी संजय भोई, धनेंद्र चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, एल्डरमैन हनीश बग्गा, मोहन साहू, प्रभा साहू, लाल विजय सिंह, मधु यादव उपस्थित थें।



