छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिथौरा के पास आत्मीय स्वागत, खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में जुटे कांग्रेसजन

महासमुंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महासमुंद जिले में आगमन पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। पिथौरा के पास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की, अगुवाई में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जिले की, राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों को लेकर चर्चा भी की। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए उनके महासमुंद आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, श्री बघेल का कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति सक्रियता का संचार हुआ है। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी समय में कांग्रेस की, गतिविधियों को सक्रियता एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से करण दीवान, मुकेश यादव, ताम्रध्वज बघेल, नरेंद्र सेन, अरविंदर छाबड़ा, बुधेश्वर डडसेना, राजू सिन्हा, कौशल रोहिला, पूनम मानिकपुरी, शैलेन्द्र डडसेना, सुदर्शन मुन्ना, सुनील डडसेना, रमेश प्रधान, खिलेश ठाकुर, मिंकू अजमानी, मनोज प्रधान, देव सिंह दीवान, अर्निश गाडिया, हराधन प्रधान, महेंद्र साहू, गंगाधर बरिहा, देवराज ठाकुर, आशू अग्रवाल, प्रफुल्ल राजपूत, धनश्याम ढाढी, जगदीश भोई, हेमलता निषाद, आरती नायक, गीतेश चौधरी, टेकलाल बरिहा, केशव साहू, खोवन साहू, स्वतंत्र पांडे, युगल यादव, अनुज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button