छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की महासमुंद को 31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नया बस स्टैंड और नगर पालिका भवन की घोषणा

महासमुंद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज महासमुंद पहुंचे, जहां लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को करीब 31 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यों की, सौगात दी गई। इस दौरान उन्होंने महासमुंद के नए बस स्टैंड के विकास के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये और नए नगरीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने महासमुंद को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य भी दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के संतुलित और समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। महासमुंद प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है और आने वाले समय में यह प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपना नाम रोशन करेगा।महासमुंद में विकास कार्यों की, जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 468 कार्यों की, प्रशासकीय स्वीकृति जारी की, गई है। उन्होंने कहा कि, सड़कों और अधोसंरचना के विकास को लगातार गति दी जा रही है। साथ ही युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश में 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने महासमुंद के नए बस स्टैंड को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये तथा नए नगर पालिका कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये देने की, घोषणा की।भूमिपूजन किए गए कार्यों में साहू सदन के पास 25.07 लाख रुपये की लागत से डोम शेड, 240.67 लाख रुपये की, लागत से सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण संयंत्र तथा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य शामिल हैं।इसके अलावा महासमुंद क्षेत्र में 12 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपये की, लागत से इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी का निर्माण और संचालन-संधारण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 29 और 11 में करीब 4 करोड़ 40 लाख 98 हजार रुपये की, लागत से उच्च स्तरीय जलागार एवं अन्य निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, महासमुंद को आने वाले समय में देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। सभी मिलकर संकल्प लें—ये शहर हमारा है, यहां का मान-सम्मान मेरा सम्मान है और यहां का गौरव मेरा गौरव है।”

Related Articles

Back to top button