बोकरामुड़ा कला में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, द्वारिकाधीश यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बागबाहरा। ग्राम बोकरामुड़ा कला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री यादव ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि, गांवों में खेल प्रतिभाओं की, कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मानबाई ठाकुर, सरपंच कौशिल्या पवन ठाकुर, तुलसीराम ठाकुर, रामचरण साहू, बाबूलाल पांडे, रमेश ठाकुर, रतिराम सबर, सुखराम सबर, दानवीर, लीलाराम ध्रुव, टेकलाल ध्रुव, वेदप्रकाश, चेतन बरिहा, दुलार सबर, अरुण सबर, दुलार बरिहा, जागेश्वर बरिहा, पूरण ध्रुव, नीलकमल ध्रुव, दीनदयाल ध्रुव, सागर बरिहा एवं टीकम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



