कबड्डी के रोमांच से लोकसंस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों तक, ग्रामीण अंचल में गूंजा उत्साह – भीखम सिंह ठाकुर

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-06 में शनिवार को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न आयोजनों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की।
वनांचल ग्राम टेंगराही (गुलझर), ग्राम पंचायत भोथा (कोमाखान )में आयोजित रात्रिकालीन एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का श्री ठाकुर ने पूजा-अर्चना, रिबन काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला टेंगराही एवं गुलझर की, टीमों के बीच हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि, कबड्डी हमारी माटी और ग्रामीण जीवन से जुड़ा पारंपरिक खेल है, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, संयम और नेतृत्व की, भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात नवाडीह–जूनवानी खुर्द में गणेश युवा समिति के नेतृत्व में आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी श्री ठाकुर शामिल हुए। कका-भतीजा गम्मत नाच पार्टी सरायपाली–कोमाखान एवं रंजित चक्रधारी नाच पार्टी की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच भगवान श्री गणेश जी की, विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की, कामना की।
श्री ठाकुर ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, लोककला और सामाजिक एकता को जीवंत बनाए रखने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ती है।
उन्होंने दोनों आयोजनों के आयोजक मंडल, खिलाड़ियों, कलाकारों, युवाओं, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि क्षेत्र में खेल, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य तुलाराम ठाकुर, सरपंच बल्लाराम जगत, कैलाश ध्रुव, उपसरपंच बृज ठाकुर, पूर्व सरपंच नेहरू चक्रधारी, सरपंच श्रीमती गौरी मुकेश ठाकुर, जनक राम नायक, हरि यादव, ओम प्रकाश हीरा साहू, आयोजन समिति के पदाधिकारी, युवा, मातृशक्ति, बुजुर्ग सियान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद



