शहीद भगत सिंह की जयंती पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, कांग्रेसजनों ने किया नमन

बागबाहरा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की, जयंती के अवसर पर विधायक कार्यालय एवं प्रधान कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और देश के लिए दिए गए योगदान का स्मरण किया गया। जिला अध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव की, उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस शहर कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बागबाहरा के कांग्रेसजनों ने भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण व नमन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने देश की, स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह के साहस, त्याग और संघर्ष को याद किया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि, भगत सिंह का देशप्रेम, साहस और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और विचारों को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। कार्यक्रम में फूलसिंह ध्रुव, राजेश सोनी, शमीम खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण देवनाथ साहू, मयंक शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, राहुल कुलदीप, वसीम राजा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


