छत्तीसगढ़

भाजपा के डबल इंजन सरकार में खल्लारी विधानसभा को बड़ी सौगातमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 32.96 करोड़ के सड़क विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, जिला पंचायत महासमुंद उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने जताया आभार

महासमुंद। भाजपा की, डबल इंजन सरकार में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की, दिशा में क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल ₹32 करोड़ 96 लाख 43 हजार की, स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन की,सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आवराडबरी–कोमा–कोलदा–खुसरूपाली मार्ग के कि.मी. 7 से 14 तक 8.00 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए ₹1338.28 लाख (₹13 करोड़ 38 लाख 28 हजार) की, प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की, गई है।
वहीं भूरकोनी–खड़ादरहा मार्ग के 10.25 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए ₹1958.15 लाख (₹19 करोड़ 58 लाख 15 हजार) की, स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों से खल्लारी विधानसभा के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की, सुविधा मिलेगी। साथ ही गांवों की, मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र में विकास की, गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति हृदय से आभार। साथ ही महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों का भी आभार, जिनके सतत प्रयास एवं सहयोग से क्षेत्र की, आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिल रही है। खल्लारी विधानसभा के विकास की, यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। जनसुविधा, बेहतर सड़क संपर्क और क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button