छत्तीसगढ़

केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं के समर्थन में बागबाहरा में जोरदार प्रदर्शन

बागबाहरा। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के तत्वावधान में खल्लारी चौक में काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की, नीतियों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ की, जा रही बर्बरता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की, रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काली पट्टी/काले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव जी, महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक राम साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के उपाध्यक्ष शाहजान पाशा जी, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप जी, सेवादल अध्यक्ष केवल यादव जी, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री रोशन साहू जी, ब्लॉक सचिव खिलेश्वर सिन्हा जी, सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र साहू जी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा मंडल अध्यक्ष मुकुन्द सिन्हा जी, हरिराम साहू जी, जिला महामंत्री विजय बंजारे जी, पुरुषोत्तम साहू जी, भारत साहू जी, तुलाराम देवांगन जी, जीवन नायक जी, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष पोखराज यादव जी, पुरुषोत्तम बरिहा जी, धीरज गुप्ता जी, भागवत पटेल जी, लालराम ध्रुव जी, यादवराम साहू जी, दिलीप साहू जी, देवेश शर्मा जी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की, रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। केंद्र सरकार की, जनविरोधी नीतियों एवं लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

Related Articles

Back to top button