नवरात्रि में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

महासमुंद। शारदीय नवरात्रि के पावन पंचमी तिथि के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों की, सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की, कामना की। साथ ही पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम भी जाना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की, प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की, भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पंडालों में आकर्षक सजावट, धार्मिक आयोजन और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिरस में सराबोर है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां दुर्गा की, आराधना कर रहे हैं। उन्होंने नवरात्रि के इस पावन पर्व को आस्था, शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए कहा कि मां दुर्गा की, आराधना हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की, प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की, भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की, कि, महासमुंद सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख और सकारात्मकता का संचार हो। नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग लेकर आए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, अमित साहू, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा, शुभम पांडे सहित अन्य उपस्थित थें।



