प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिरको के अध्यक्ष बने लखनलाल परमार, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरको स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार का भव्य पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर समिति पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का पुष्पहारों, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण खुशहाली की, मंगल कामना की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की, गरिमामयी उपस्थिति में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिरको के अध्यक्ष पद हेतु लखनलाल परमार का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत संपन्न कराया गया। शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार को नवीन दायित्व की, हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की, शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित विशाल जनसमूह, गणमान्य नागरिकों एवं अन्नदाता कृषकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का अध्यक्ष पद केवल एक औपचारिक राजनीतिक पद नहीं है, बल्कि यह अन्नदाताओं के अटूट विश्वास, निष्काम जनसेवा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील दायित्व है। उन्होंने रेखांकित करते हुए कहा कि, सहकारी समितियां ग्रामीण अंचल और हमारे किसान भाइयों की रीढ़ हैं, जहाँ से खाद, उन्नत बीज और आसान कृषि ऋण की सुगम उपलब्धता सीधे तौर पर सुनिश्चित होती है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि, वे समिति से जुड़े प्रत्येक किसान, विशेषकर छोटे व सीमांत कृषकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि, किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय अथवा भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र व राज्य की, डबल इंजन सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, अतः शासन की समस्त किसान हितैषी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम छोर पर खड़े किसान तक समयबद्ध रूप से पहुँचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समिति परिसर में पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए विधिवत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि, वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और प्रकृति के संतुलन के लिए अनिवार्य कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह हम अपनी फसल और परिवार का ध्यान रखते हैं, उसी संवेदनशीलता के साथ हमें लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना होगा। इस गरिमामय समारोह में सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू,मण्डल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू ,जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल,जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा ,नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष लखन लाल परमार,उपाध्यक्ष जनपद पं. बसना मोहित पटेल,सभापति जनपद बसना प्रकाश सिन्हा,महामंत्री सांकरा मण्डल झाडूराम परमार,सोसायटी अध्यक्ष रविप्रकाश प्रधान,अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिन्हा,सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल साव, सोसायटी अध्यक्ष अकल श्याम चौधरी,सोसायटी अध्यक्ष मुरली नायक,सोसायटी अध्यक्ष निरंजन यादव,विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,अध्यक्ष महिला मोर्चा सांकरा चेतना साहू,सानमोती चौहान,पूर्व जनपद सभापति सोहन पटेल,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष नरेश साहू ,विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि सुकदेव वैष्णव,पर्यवेक्षक सांकरा बी. पी. चौधरी,बोधकुमारी साहू,उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रोहित नायक,सरपंच सिरको फगुलाल नेताम,सहकारी समिति सिरको मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा अन्नदाता किसान उपस्थित रहे।



