कोडार डायवर्सन परियोजना की मरम्मत से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

महासमुंद। कोडार डायवर्सन परियोजना की, विभिन्न संरचनाओं की, मरम्मत एवं रखरखाव को लेकर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परियोजना से संबंधित संरचनाओं की, वर्तमान स्थिति, मरम्मत की, आवश्यकता तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के संबंध में चर्चा की गई।
विधायक श्री सिन्हा ने अधिकारियों से परियोजना की, विभिन्न संरचनाओं का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन करने तथा जहां मरम्मत की, आवश्यकता है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, जल संसाधन से जुड़ी संरचनाओं का नियमित रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। समय पर मरम्मत होने से संरचनाओं की, उपयोगिता बनी रहती है और भविष्य में होने वाली संभावित समस्याओं से भी बचा जा सकता है। आगे कहा कि, क्षेत्र में जल संसाधन से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को मैदानी स्तर पर स्थिति की, जानकारी लेकर समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कोडार डायवर्सन परियोजना की, संरचनाओं की, मरम्मत एवं रखरखाव के कार्यों में आवश्यक तत्परता बरतने और संबंधित कार्यों की, नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। परियोजना से होती है हजारों हेक्टेयर में सिंचाई
कोडार डायवर्सन परियोजना महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कौंवाझर के निकट कोडार नदी पर निर्मित है। योजना का निर्माण लगभग 40 वर्ष पूर्व किया गया था, जिससे खरीफ फसल हेतु लगभग 2126.20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की, जाती है। इसमें मुख्य नहर की, लंबाई करीब 13,680 मीटर है। इसमें कुल 6 माइनर नहरें हैं, इससे लाभान्वित ग्राम गोपालपुर, बेल्टुकरी, अछोली, तुमगांव एवं अमावस है।वर्तमान में मुख्य नहर एवं माइनर नहरें आंशिक रूप से सीमेंट कांक्रीट से लाइनिंगयुक्त हैं। कई स्थानों पर लाइनिंग क्षतिग्रस्त है तथा संरचनाओं में रिसाव एवं मरम्मत की, आवश्यकता है। इससे सिंचाई क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके मरम्मत से क्षमता में वृद्धि होगी, इसलिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अधिकारियों की, बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। मरम्मत होने से करीब 1314.80 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।



