शरद पूर्णिमा पर तिलईदादर में सजा सांस्कृतिक मंच, विधायक द्वारिकाधीश यादव हुए शामिल

बागबाहरा। ग्राम तिलईदादर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ गांव के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को एक मंच पर आने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, शरद पूर्णिमा जैसे अवसरों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण जीवन में आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक सहभागिता का माध्यम बनते हैं। ऐसे आयोजनों में ग्रामीणों की, भागीदारी से स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।कार्यक्रम में लछवंतीन बाई, नैनसिंग दीवान, भोलाराम दीवान, हेमलाल दीवान, निकेश ध्रुव, लव दीवान, कुश दीवान, रामायण सिंग दीवान, ममता दीवान, रामेश्वरी दीवान, बसन्ती बाई ध्रुव, पूजा दीवान, भूपेंद्र साहू, हेम सिंग नायक, शीतल चक्रधारी और कुमार ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



