छत्तीसगढ़

झिटकी में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल विधायक हुए द्वारिकाधीश यादव

बागबाहरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम झिटकी में आयोजित कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर पर्व की, खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात की और कार्तिक पूर्णिमा की, शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, कार्तिक पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखती है। गांवों में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नूतन पटेल, लता पाडे, हरिशंकर यादव, नरेंद्र जैन, गोविंद साहू, संतोष पटेल, उत्तम राणा, मारियावर दीवान, माधो सेन, रेखराम दीवान, यादव दीवान, नोमेश साहू, किशोर चंद्राकर, भुवनेश्वर सेन, यादराम दीवान, भूपत दीवान, डी. कुमार दीवान एवं सोम सेन सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button