महासमुंद विधायक राजू सिन्हा की धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा हाउसिंग बोर्ड एवं जीएडी कॉलोनी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में हुई शामिल, क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना

महासमुंद। विधायक राजू सिन्हा की धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा आज हाउसिंग बोर्ड एवं जीडी कॉलोनी के तत्वाधान में, मां शारदा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित, दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुई। महाष्टमी के दिन उन्होंने माता के पंडाल पहुंचकर माता का दर्शन किया और क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
कॉलोनीवासियों से आत्मीय मुलाकात
प्रिया सिन्हा ने इस दौरान कॉलोनीवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि, मां दुर्गा जगतजननी हैं और उनकी कृपा से ही क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
प्रिया ने बताया दुर्गा पूजा का महत्व
दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रिया सिन्हा की उपस्थिति ने क्षेत्रवासियों को एक नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। उन्होंने कहा कि, इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर प्रदान करते हैं।