छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागराष्ट्रीयसरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ के IAS डॉ. रवि मित्तल पर केंद्र सरकार ने जताया भरोसा, PMO में डिप्टी सेक्रेटरी की दी गई बड़ी जिम्मेदारी

​रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के होनहार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने भरोसा जताते हुए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।

प्रशासनिक सफर और वर्तमान जिम्मेदारियां

​डॉ. रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही, वे मुख्यमंत्री सचिवालय में भी डिप्टी सेक्रेटरी का महत्वपूर्ण कार्यभार संभाल रहे हैं। अक्टूबर 2024 में जनसंपर्क आयुक्त का पद संभालने के बाद से उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और उनके प्रभावी प्रचार-प्रसार में एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।

चिकित्सा से प्रशासन तक का सफर

2016 बैच के IAS अधिकारी​ डॉ. मित्तल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी प्रभावशाली रही है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। एक डॉक्टर होने के नाते, उनका दृष्टिकोण हमेशा मानवीय और संवेदनशील रहा है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद, उनकी यह संवेदनशीलता उनके निर्णयों और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिससे वे आम जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। कैरियर की शुरुआती दौर में वें बिलासपुर में सहायक कलेक्टर, रायगढ़ और महासमुंद में जिला पंचायत सीईओ और जशपुर जिले में कलेक्टर के रूप में डॉ रवि मित्तल ने सराहनीय कार्य किये। जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय हुए, इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें कार्य कुशलता को देखते हुए जनसंपर्क आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी दी। जिसको डॉक्टर मित्तल ने बखूबी निभाया और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई गति दी। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने भी डॉ रवि मित्तल पर अपना भरोसा जताया है।

जनसंपर्क विभाग में नवाचार से सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिली नई गति

वर्तमान में आयुक्त रहते डॉ रवि मित्तल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग के माध्यम से योजनाओं का डिजिटल और जमीनी स्तर पर व्यापक विस्तार किया गया। ​डॉ. मित्तल की PMO में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक हलकों में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी कार्यक्षमता अब राष्ट्रीय स्तर पर नीति-निर्धारण और कार्यान्वयन में योगदान देगी। डॉ. रवि मित्तल की यह पदस्थापना न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों की कार्यकुशलता पर केंद्र सरकार के भरोसे को भी दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button