उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महासमुंद में किया महारुद्राभिषेक, प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना

महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद के प्रवास पर रहे। श्रावण मास के पावन अवसर पर महासमुंद पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। उप मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन संपन्न किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की, प्रार्थना की। साथ ही राज्य में निरंतर विकास और जनकल्याण की, मंगलकामना की।
इस धार्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व उनके परिवारजन, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



