नगर भ्रमण के दौरान विधायक राजू सिन्हा ने स्थानीय व्यवसायियों से की आत्मीय मुलाकात

महासमुन्द। शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यवसायियों, दुकानदारों एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक सब्जी बाजार पहुंचे और सब्जी व्यवसायियों से सहज एवं आत्मीय संवाद करते हुए उनसे सब्जियों की, खरीदारी की। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से बाजार की, स्थिति, बिक्री एवं व्यवसाय से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। इसके बाद विधायक ने नगर के अन्य व्यापारियों एवं व्यवसायियों से भी मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों का हालचाल जाना और उनके व्यापार से संबंधित विषयों पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि, स्थानीय व्यापारी एवं व्यवसायी नगर की, अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सहयोग से ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को और बेहतर गति मिलती है। इस दौरान विधायक ने सभी व्यवसायियों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक का सहज और आत्मीय व्यवहार देखकर व्यवसायियों में भी उत्साह देखने को मिला। नगर भ्रमण के दौरान विधायक ने आमजनों से भी संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों की, जानकारी ली।



