विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित, रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए डॉ. रामप्रताप सिंह

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह शामिल हुए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं उनके परिवारजन भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यालय आगमन पर डॉ. रामप्रताप सिंह का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने स्वागत, अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। पुरोहितों द्वारा हवन एवं पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात महादेव की, आरती की, गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शाम में हवन पूजन संपन्न हुई।
डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि, महादेव देवों के देव हैं और श्रावण मास में उनकी आराधना का विशेष महत्व है। भगवान शिव की, भक्ति और आराधना से मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं उनके परिवार को इस पवित्र एवं धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, “महादेव की सेवा में ही जीवन का सार छुपा हुआ है। हम तो केवल माध्यम हैं, करने वाले तो स्वयं महादेव हैं।” उन्होंने कहा कि, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। पूजन के पश्चात डॉ. रामप्रताप सिंह एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता बंटी शर्मा, संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, दिनेश रूपरेला, अभिषेक पांडे, राजा अग्रवाल, कमलेश डड़सेना सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थें।



