छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभागसरगुजा संभाग

पश्चिम बंगाल और असम में खिला ‘कमल’, महासमुंद में मनाई गई जश्न की दीवाली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य बाइक रैली, बांटी मिठाइयां

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)

महासमुंद। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी साफ तौर पर देखने को मिला। चुनावी रुझानों और नतीजों में भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी ब्लॉकों में विजय उत्सव मनाया।​महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही भाजपा नेता और पदाधिकारी टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए हुए थे। जैसे ही जीत की तस्वीर साफ हुई, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया। जिले के प्रमुख चौराहों पर भाजपा नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी।जिला मुख्यालय में ​जश्न का मुख्य आकर्षण बीज निगम आयोग के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर और जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उत्साहवर्धन किया। ​देशभक्ति और पार्टी के समर्थन में नारों से शहर गुंजायमान रहा। ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने इस जीत को ‘विकास की जीत’ करार दिया। ​वहीं बीज निगम आयोग के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने चर्चा के दौरान कहा कि, असम में सत्ता में वापसी और पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूत स्थिति यह दर्शाती है कि, जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर अडिग है। ​”यह जश्न केवल दो राज्यों की जीत का नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के भरोसे की जीत है। महासमुंद का बच्चा-बच्चा आज इस विजय उत्सव में सहभागी है।”
गौरतलब है कि, ​जिले के सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा जैसे सभी ब्लॉकों से भी इसी तरह के उल्लासपूर्ण तस्वीरें दिखाई दी। जहाँ देर शाम तक जश्न का दौर जारी रहा।

Related Articles

Back to top button