छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की, आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया। साथ ही आज़ादी के महत्व को भी बताया।
स्वतंत्रता दिवस की, सुबह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने कार्यालय पहुंचे। वहां अन्य नेतागण व गणमान्य नागरिकों की, उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। फिर तिरंगे झंडे को सलामी दी। फिर सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता की, जय के नारे लगाए। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं, लेकिन हमें इस आजादी का महत्व जानना जरूरी है। देश को आजाद करने के लिए कई देशभक्तों ने अपने प्राण त्याग दिए। अंग्रेजों से हर प्रकार से लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई। हमें इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है। देश के सुनहरे भविष्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों को याद कर हमें देश के लिए कुछ करना होगा, जिससे देश की, तरक्की हो। 2047 में देश को आजादी मिले 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में भारत सरकार का लक्ष्य भी आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमें भी इसी ध्येय के साथ राष्ट्र की, सेवा करनी है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, रमेश साहू, सतपाल सिंह पाली, मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, सुरेखा कंवर, गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, सुनैना ठाकुर, हनीश बग्गा, लाल विजय सिंह, मधु यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, चुनेश्वरी साहू, सुरेश साहू, रेखा बेहरा, सुनीता साहू, शरद राव, दिनेश रुपरेला, मैना कोसले, भगवती करकसे, लक्ष्मी साहू, आकाश पांडे, अमित साहू, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य नेतागण, कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button